पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साढ़े 22 लाख की बासमती लेकर ट्रक ड्राइवर फरार

साढ़े 22 लाख की बासमती लेकर ट्रक ड्राइवर फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव बाजीदपुर के शैलर से गुजरात की कांडला बंदरगाह के लिए भेजा गया एक ट्रक चावल ड्राइवर लेकर फरार हो गया। लगभग साढ़े 22 लाख रुपए लागत के इस चावल को खुर्दबुर्द करने के मामले में राहों पुलिस ने ट्रक ड्राइवर सुखविंदर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420, 379 व 482 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में लुधियाना के गणेश नगर निवासी बलविंदर शर्मा ने बताया कि कि गांव बजीदपुर स्थित त्रिपुरारी एग्रो प्राइवेट लिम. के डायरेक्टर हैं तथा उनकी चावल मिल सऊदी अरब को बासमती चावल भेजती है। चावल को गुजरात की कांडला बंदरगाह तक पहुंचने के लिए उनकी कंपनी की ओर से जम्मू ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक हायर किए जाते हैं। इसी कंपनी की ओर से भेजे गए एक ट्रक में पांच अप्रैल को 295 क्विंटल सैला बासमती चावल जिसकी कीमत 22 लाख 50 हजार रुपए बनती है, लोड करवाकर कांडला बंदरगाह गुजरात के लिए भेजा गया था। ट्रक को बठिंडा का ड्राइवर सुखविंदर सिंह लेकर गया था, तो कि अभी तक गुजरात सिंह पहुंचा। बलविंदर शर्मा ने आरोप लगाया कि इस चावल को किसी अन्य जगह पर खुर्दबुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में ट्रक ड्राइवर सुखविंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी व चोरी आदि की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...