पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नशीले पदार्थों और शराब के साथ महिला सहित तीन गिरफ्तार

नशीले पदार्थों और शराब के साथ महिला सहित तीन गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मुकंदपुर/राहों

थाना मुकंदपुर और राहों की पुलिस ने नशीला पदार्थों और अवैध शराब के साथ एक महिला व दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मुकंदपुर के एएसआई पुरुषोत्तम लाल ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गांव मंडेरां में चेकिंग कर रहे थे। वहां पर उन्होंने मेहंदीपुर कलरां निवासी लवप्रीत और एक महिला को देख शक के आधार पर रोक कर चेकिंग की तो उनके पास से 15 ग्राम नशीला पदार्थ व 5 ग्राम हेरोइन बरामद की।

वहीं, राहों पुलिस ने 12 बोतल अवैध शराब के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मुख्य सिपाही अमरजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ जाडला रोड पर चेकिंग कर रहे थे। वहां उन्हें सूचना मिली कि गांव छोकरां निवासी गुरदेव बंगला नहर के पास एक ट्यूबवैल पर शराब बेचता है। उन्होंने मौके पर जाकर गुरदेव को 12 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...