राहों | जाडला रोड पर एक घर से चोर नगदी चुराकर ले गए। अमनजोत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 14 अप्रैल को काम के सिलसिले में कहीं गए थे। जब वह वापस आए तो देखा कि घर में रखे करीब 32 हजार रुपए और कई जरूरी कागजात नहीं थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।