दोआबा कॉलेज में बीकॉम सेमेस्टर-5 का परिणाम शानदार
राहों | दोआबा ग्रुप आफ कालेज कैंपस-3 छोकरां में बीकाम सेमेस्टर-5 के नतीजों में रमनप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन किया है। कैंपस डायरेक्टर डा. राजेश्वर सिंह ने बताया कि रमनप्रीत कौर ने 83 प्रतिशत अंक लेकर कालेज में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह रविंदर कौर ने 81 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा ममता ने 76 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उधर, कालेज स्टाफ सदस्यों इरविंदर कौर, राज कुमार, पल्लवी चोपड़ा, अमनदीप कौर, जसदीप कौर ने मेधावी विद्यार्थियों को शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है।