राहों | स्थानीय जाडला रोड पर स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में चौकी व भंडारे का आयोजन किया गया। बाबा बालक नाथ भजन मंडली के गायक आशु दिगवा ने बाबा बालक नाथ जी की भेंटों से गुणगान किया। प्रबंधक कमेटी ने शिव राम जांगड़ा को विशेष तौर पर सम्मानित किया। इस मौके पर दविंदर जांगड़ा, मदन लाल, पवन कुमार, पंडित कपिल शर्मा, इंद्रजीत दिगवा, गगन अरोड़ा, अंकुश अरोड़ा, निम्मा, भगत नरेश कुमार, संजीव जांगड़ा, सोनी जांगड़ा, अजय विशिष्ट आदि मौजूद रहे।