राहों|स्थानीय दशहरा मैदान के पास स्थित प्राचीन डेरा रामसर मंदिर में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। 1008 संत वरुण दास की स्मृति में लगाए गए भंडारे में सुबह 10 बजे श्री रामायण जी के पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद महिला मंडली ने संकीर्तन किया, 11 बजे हवन यज्ञ किया गया। पंडित राकेश द्विवेदी व पंडित दिनेश चंद्र मिश्रा ने यजमानों से आहुतियां डलवाईं। इसके बाद लाला रोशन लाल चोपड़ा व बिट्टू जैन ने झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की, कंजक पूजन के बाद साधू-संतों को भोजन बरताया गया। इसके बाद संगत के लिए भंडारा बरताया गया। मौके पर अतुल द्विवेदी, नगर कौंसिल प्रधान हेमंत रणदेव, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान दिनेश कुमार चोपड़ा, टेक बहादुर भार्गव, सुभाष अरोड़ा, प्रदीप अरोड़ा, मनी आहूजा, संत आहूजा, विनोद जोशी, कैप्टन यशमोहन चोपड़ा, शिव कुमार, गोगी, नरेश रानी आदि मौजूद रहे।