दोआबा कॉलेज का एमबीए सेमेस्टर-1 का नतीजा शानदार
राहों|दोआबा ग्रुप आफ कॉलेजिज कैंपस-3 में एमबीए सेमेस्टर-1 का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। कैंपस डायरेक्टर डा. राजेश्वर सिंह ने बताया कि हरजिंदर कौर व मनजीत कौर ने 87 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा प्रियंका ने 85 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा तथा प्रीति ने 83 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। कालेज स्टाफ सदस्यों राजविंदर कौर, जसदीप कौर, राज कुमार, पल्लवी चोपड़ा, कीर्ति, राजवीर कौर, नवनीत कौर आदि ने उक्त मेधावी छात्राओं को बधाई दी है।