- Hindi News
- National
- तेज बुखार, पीठ दर्द, मांसपेिशयों व जोड़ों में दर्द है डेंगू बखार के लक्षण : एसएमओ
तेज बुखार, पीठ दर्द, मांसपेिशयों व जोड़ों में दर्द है डेंगू बखार के लक्षण : एसएमओ
स्थानीय कम्यूनिटी हैल्थ सेंटर में एसएमओ डाॅ. ऊषा किरन की अगुवाई में नेशनल डेंगू दिवस मनाया गया। उन्होंने बताया कि डेंगू बुखार मादा एडीज एजिप्ट नामक मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर साफ खड़े पानी पर पैदा होता है और दिन के समय ही काटता है। उन्होंने बताया कि तेज बुखार, पीठ दर्द, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द, जी मचलाना, उल्टियां आना व मुंह के मसूड़ों से खून आना आदि डेंगू के लक्षण हैं। इससे बचाव के लिए कूलरों, गमलों, फ्रिज की ट्रे में पानी को सप्ताह में एक बार जरूर साफ करके सुखाना चाहिए। डेंगू के उक्त लक्षण होने पर समीपवर्ती सरकारी अस्पताल में खून की जांच करवानी चाहिए, डेंगू का इलाज सिविल अस्पतालों में मुफ्त होता है। मेडिकल अधिकारी डा. सुखमनदीप कौर ने बताया कि अस्पताल में 30 साल से ऊपर आयु वाले लोगों का हर शनिवार को मुफ्त मैडिकल चैकअप किया जाता है। अस्पताल में गर्भवतियों की मुफ्त डिलीवरी भी करवाई जाती है। मौके पर डा. भुवनीश शारदा, स्टाफ नर्स ऊषा रानी, जसविंदर सिंह, हरजिंदर कौर, सुनीता रानी, गुरविंदर कुमार, संजय कुमार मौजूद रहे।
कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में नेशनल डेंगू दिवस मनाया
हेल्थ सेंटर में नेशनल डेंगू दिवस पर संबोधित करते स्वास्थ्य अधिकारी।