राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी में सोमवार को कं प्यूटर टीचर द्वारा छात्राओं के साथ छेडख़ानी व अश्लील हरकतों को लेकर खूब बवाल हुआ। मौके पर खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी मदनलाल भाटिया, डीएसपी विनोद कुमार, महिला थाना नारनौल प्रभारी मीनाक्षी ने स्कूल में पहुंच कर आरोपी कं प्यूटर टीचर पर छात्राओं के बयान पर छेडख़ानी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर ग्रामीणों को शांत किया।
स्कूल की छात्राओं का कहना था कि स्कू ल में कंप्यूटर टीचर कुलदीप पिछले कुछ समय से उनके साथ छेडख़ानी कर रहा है। कभी उनकी चुनरी को खींचना तो कभी प्राईवेट पार्ट्स से टच होना जैसी हरकतें कर रहा था। जब इस अध्यापक की हरकतें ज्यादा बढ़ने पर 18 मई शुक्रवार को प्राचार्य की अनुपस्थिति में स्कूल की अनीता मैडम को इस बारे में शिकायत की। मेडम द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने पर इसकी शिकायत अपने परिजनों की। मैडम को बाकायदा लिखित शिकायत भी दी गई थी।
सोमवार को स्कूल खुला तो ग्रामीणों की भीड़ विद्यालय में आरोपी कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्कूल पर ताला जड़ने के साथ अध्यापकों के साथ नोक झोंक हुई। ग्रामीण आरोपी शिक्षक सोमवार को स्कूल में नहीं आने पर उसे ग्रामीणों के दबाव पर उसके गांव नावदी से स्कूल में बुलाया गया तो ग्रामीणों की भीड़ कंप्यूटर टीचर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गांव के सरपंच देवी सिंह देबू, अध्यापकों व मौजिज लोगों के बीच में आने पर उसे भीड़ से बचाया। सूचना पा कर अटेली थाना प्रभारी रामवस्वरूप मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीण शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ रहे है। उसके बाद डीएसपी बिनोद कुमार व महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी मौके पर पहुंच कर छात्राओं के बयान पर आरोपी टीचर के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया।
इस स्कूल में नावदी, कांटी,खेड़ी, रामपुरा, बांस व राजस्थान के गांव कान्हावास के बच्चे पढ़ने के लिए आते है। स्कूल में 450 बच्चों में 200 के करीब छात्राएं पढ़ती है।
स्कूल में अध्यापक के साथ मारपिटाई व महिला टीचर के साथ हाथापाई करने पर अध्यापकों ने अटेली थाने में स्कूल में घुस कर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मंडी अटेली | स्कूल में कार्रवाई करती पुलिस व मौके पर मौजूद ग्रामीण।
आरोपी शिक्षक पर हो चुकी कार्रवाई
स्कूल के प्राचार्य मोतीलाल ने बताया कि छात्राओं ने शुक्रवार को मैडम अनीता को अपनी शिकायत दी थी, शनिवार को मैं अवकाश पर होने व रविवार की छुट्टी के कारण मामला मेरे संज्ञान में सुबह सोमवार को मिलने पर कंप्यूटर टीचर के खिलाफ कार्रवाई अमल में ला दी थी। अनिता ने बताया कि सोमवार को प्राचार्य आते छात्राओं की शिकायत प्राचार्य के प्रेषित कर दी। इससे पहले गांव के कुछ लोगों ने स्कूल का माहौल खराब कर दिया। सोमवार को अचानक भीड़ स्कूल में आने पर माहौल को बिगाड़ दिया। आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी थी।
कानून हाथ में नहीं लेना चािहए था : बीईईओ
बीईईओ मदनलाल भाटिया ने बताया कि टीचर के खिलाफ शिकायत आने पर विभाग ने कार्रवाई अमल में लाई गई, ग्रामीणों को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए जब स्कूल प्रशासन अगर कार्रवाई नहीं करता है तो कुछ करना चाहिए।