पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मध्य प्रदेश: गुना में हाईवे पर खड़े ट्रक से बस टकराई; 11 की मौत, 20 घायल

मध्य प्रदेश: गुना में हाईवे पर खड़े ट्रक से बस टकराई; 11 की मौत, 20 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुना | मध्य प्रदेश के गुना जिले में सोमवार तड़के एक खड़े ट्रक से बस के टकरा जाने से 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा घायल हो गए। हादसा आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर गुना से 18 किमी दूर रूठियाई गांव के पास हुआ। बस में मजदूर सवार थे जो उत्तर प्रदेश के बांदा से अहमदाबाद जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी ढाबा संचालक बसंत शर्मा ने बताया कि घटना सुबह 5 बजे की है। ब्रेक जाम होने से ट्रक खराब हो गया था। तभी उत्तर प्रदेश से आ रही बस (यूपी 78 बीटी 6226) उससे टकरा गई। माना जा रहा है कि बस के ड्राइवर की नींद लगने की वजह से हादसा हुआ। गांव के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। एसपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि हादसे में घायल 6 लोगों की हालत नाजुक है। बस में बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर क्षेत्रों के मजदूर सवार थे। मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है।

खबरें और भी हैं...