पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूटी सवार महिला को सौ मीटर घसीटता ले गया ट्राला चालक, गठड़ी में बांधकर अस्पताल में पहुंचाया शव

स्कूटी सवार महिला को सौ मीटर घसीटता ले गया ट्राला चालक, गठड़ी में बांधकर अस्पताल में पहुंचाया शव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अकबरपुर बारोटा पुलिस चौकी के पास स्थित टोल प्लॉजा पर एक ट्राला चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार व्यक्ति सड़क पर गिर गया, लेकिन उसकी प|ी ट्राॅला में फंस गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्राला चालक महिला को सौ मीटर दूर तक घसीटता हुआ ले गया। महिला के शव के टुकड़ों को खुरचकर गठड़ी में बांधा गया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्राला को कब्जे में ले लिया है।

सफियाबाद गांव निवासी सतबीर अपनी प|ी राजबाला के साथ स्कूटी से मुरथल गांव में जा रहा था। मुरथल में सतबीर की बहन की सास की मौत हो गई थी। वे अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। जब वे बारोटा पुलिस चौकी के पास टोल प्लॉजा पर पहुंचे तो एक तेज स्पीड से आ रहे ट्राला ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी चला रहा सतबीर सड़क पर गिर गया, लेकिन उसकी प|ी ट्राॅला में फंस गई। ट्राला चालक महिला को सौ मीटर दूर तक घसीटता ले गया। राहगीरों ने पुलिस की मदद से महिला के शव के टुकड़ों को एक गठड़ी में बांधा। महिला की दर्दनाक मौत की खबर सफियाबाद गांव में पहुंची। सरपंच अमित कौशिक, पूर्व सरपंच उमेद कौशिक आदि मौके पर पहुंच गए। राई थाना के एचसी मनीष ने बताया कि पुलिस ने ट्राला को कब्जे में ले लिया है।

आरोपी चालक को जल्द करेंगे गिरफ्तार

हादसे के बाद ट्रॉले को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।\\\'-मनीष कुमार, जांच अधिकारी, थाना राई।

खबरें और भी हैं...