पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब ठेका के सेल्समैन से ‌Rs.32 हजार व बाइक लूटी

शराब ठेका के सेल्समैन से ‌Rs.32 हजार व बाइक लूटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राई | जाजल गांव में देर रात दो युवकों ने शराब ठेके के सेल्समैन से 32 हजार व बाइक लूट ली। जाजल निवासी देवेंद्र ने बताया कि वह रात करीब एक बजे शराब के ठेके पर था। इस बीच दो युवक उसके पास आए। उवे यूपी में शराब ले जाना चाहते है। वे शराब की बोतल व पेटी का रेट जानना चाहते है। इस पर सेल्समैन देवेंद्र ने ठेके का दरवाजा खोल दिया। दोनों युवक ठेके के अंदर आ गए। उन्होंने जबरदस्ती गल्ले से 32 हजार व बाइक की चाबी निकाल ली। दोनों युवक पैसे व चाबी लेकर ठेके से बाहर निकल गए।

अलग- अलग बयान दे रहे ठेकेदार व सेल्समैन : जाजल के जिस शराब के ठेके पर लूट की वारदात बताई जा रही है उसके सेल्समैन व ठेकेदार अलग-अलग बयान दे रहे हैं। सेल्समैन का कहना है कि आरोपी 32 हजार रुपए लूट ले गए, जबकि ठेकेदार का कहना है कि आठ बजे ठेके से दिन का कैश प्राप्त कर लिया गया था। राई थाने के एसएचओ ऋषिकांत ने बताया कि सेल्समैन के बयान पर केस दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...