पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूपी की तरफ से अा रहा ट्राला बीच सड़क पर पलटा, छह घंटे लगा जाम

यूपी की तरफ से अा रहा ट्राला बीच सड़क पर पलटा, छह घंटे लगा जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल हाईवे 334 बी पर खेवड़ा गांव में कंक्रीट की सड़क का निर्माण कार्य 25 दिन से बंद है। सड़क निर्माण कार्य बंद होने से ट्रक ट्राॅले गड्‌ढों में फंसकर पलट रहे हैं। जिस कारण गांव में जाम की समस्या अब विकराल रूप धारण कर चुकी है। सोमवार को भी यूपी की तरफ से अा रहा एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया। जिससे करीब छह घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।

स्थानीय लोगों ने कहा कि जाम लगने की वजह से वे परेशान हो गए हैं। वे डीसी से लेकर सीएम विंडाे तक इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन यहां कोई सुनवाई नहीं हो रही है। नेशनल हाईवे 334 बी की जर्जर हालत को सुधारने के लिए एनएचएआई ने एसएस बिल्डर को टेंडर दे रखा है। इसमें खेवड़ा गांव में कंक्रीट की सड़क बनाई जा रही थी। पिछले 25 दिनों से सड़क निर्माण का काम बंद है। जिसका खामियाजा राहगीरों को उठाना पड़ रहा है। गौरीपुर मोड़ से ही हरियाणा में प्रवेश करने वाले इन ट्रालों की वजह से अब नेशनल हाईवे नंबर 334 बी पर लंबा जाम लग रहा है। खेवड़ा गांव निवासी कृष्ण शर्मा, आंतिल चौबीसी समाज सेवा समिति के उपप्रधान रामकिशन फाैजी, आनंद आंतिल ने कहा कि एनएचएआई ने एक तरफ का रोड कंक्रीट का बना दिया, लेकिन दूसरी साइड का रोड 25 दिन से बंद है। जिस कारण यहां समस्या ज्यादा विकराल हो गई है। सोमवार को एक ट्राॅला यहां फंसकर पलट गया। जिससे करीब छह घंटे तक जाम लगा रहा।

गड्‌ढों में फंसने से पलटा ट्राला स्थानीय लोग अधिक परेशान

राई. खेवड़ा में नेशनल हाईवे 334 बी पर सड़क से नीचे पलटें हुए ट्राला को उठाती क्रेन।

खेतों के रास्ते भी हो गए है जाम, हम अपने गांव में ही हो गए है कैद

ग्रामीणों ने कहा कि जाम की समस्या अब ज्यादा परेशान करने लगी है। वे अपने ही गांव में घरों में कैद हो गए हैं। धूल से लोगों का जीना हराम हो गया है। अब तो खेतों के रास्ते तक जाम हो गए हैं। सड़क निर्माण पिछले 25 दिन से बंद है। ठेकेदार कोई सुनवाई नही कर रहा है। यदि यही हाल रहा तो गांव में दमा की बीमारी फैल जाएगी।

निर्माणधीन सड़क पर धूल से लोगों का जीना दुर्भर हुआ

यातायात डायवर्ट नहीं होने से बंद है निर्माण कार्य, एसपी को लिखा है पत्र

एनएचएआई के डीजीएम आनंद दहिया ने कहा कि 334 बी पर यातायात डायवर्ट नही किया जा रहा है। जिस कारण खेवड़ा गांव के पास कंक्रीट की सड़क का काम बंद है। उन्होंने एसपी को पत्र लिखकर बहालगढ़ से खेवड़ा गांव तक रोड को डायवर्ट करने का आग्रह किया है। जैसे ही रोड बंद हो जाएगा, सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...