राई | जाट जोशी में बाबा बल्लमदास ने 41 दिन की अग्नि के धूणों के बीच तपस्या शुरू कर रखी है। अग्नि के पांच धूणों की यह तपस्या गांव के बाबा हरिदास मंदिर में चल रही है। बाबा ने अपनी यह तपस्या मानव कल्याण के लिए समर्पित की है और भगवान से समाज में सुख शांति की कामना की है। तपस्या के समापन पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जाट जोशी गांव में रूद्र समुदाय के राघवदास जी महाराज के शिष्य बाबा बल्लमदास जी महाराज ने 41 दिन की अग्नि तपस्या शुरू कर रखी है।