पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केजीपी की ग्रीन बेल्ट के पास केमिकल से भरे कट्टों में लगी आग, हरे पेड़ पौधे जले

केजीपी की ग्रीन बेल्ट के पास केमिकल से भरे कट्टों में लगी आग, हरे पेड़-पौधे जले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बढ़खालसा गांव के पास केजीपी के गोल चक्कर की ग्रीन बेल्ट में अज्ञात व्यक्ति ने केमिकल के सामान से भरे कट्टों में आग लगा दी। आग ने तेजी से फैलते हुए हरे पेड़- पौधों को जला दिया। केमिकल के धुएं से उठे गुब्बार से राहगीरों की आंखाें में जलन हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

केजीपी-केएमपी के लिए बढ़खालसा सीएचसी की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। प्रशासन ने बिल्डिंग को तोड़ दिया था, लेकिन हरे पेड़-पौधों को छोड़ दिया था। सोमवार सुबह इसी जगह पर अज्ञात व्यक्ति ने कुछ केमिकल का सामान प्लास्टि के कट्टों में भरकर यहां जला दिया। केमिकल के सामान से भरे प्लॉस्टिक के कट्टों ने तेजी से आग को पकड़ लिया। आसमान में काले धुएं के गुब्बार छा गए। इस धुएं से आंखों में जलन पैदा हो गई। इसके साथ ही आग से हरे पेड़ व पौधे भी जल गए। राहगीर सुनील सचदेवा ने कहा कि वह बाइक से केजीपी की तरफ जा रहा था। वह फोन सुनने के लिए यहां रूक गया। जब हेल्मेट उतारा तो अचानक आंखों में जलन शुरू हो गई। इसी प्रकार बढ़मलिक की दुर्गा कॉलोनी निवासी राकेश ने कहा कि धुआं उनकी कॉलोनी तक पहुंच गया। जिससे आंखो में जलन के साथ- साथ घुटन शुरू हो गई।

राई . केएमपी के गोल चक्कर के पास ग्रीन बेल्ट में जलते केमिकल से भरे कट्टेे।

खबरें और भी हैं...