पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेयरी फार्म के नौकर ने मार दिया पालतू मुर्गा, सीसीटीवी कैमरे तोड़े

डेयरी फार्म के नौकर ने मार दिया पालतू मुर्गा, सीसीटीवी कैमरे तोड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राई | कतलूपुर गांव के एक डेयरी फार्म के नौकर ने फार्म पर पाले गए विदेश नस्ल के मुर्गे को मार दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तो कैमरे भी तोड़ दिया। मालिक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नौकर पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। रोहिणी दिल्ली निवासी राजेंद्र ने आरोप लगाया कि उसने कतलूपुर में डेयरी फार्म खोल रखा है। गांव का ही आकाश फार्म पर नौकर का काम करता था। आरोप है कि आकाश ने फार्म के एक पालतू मुर्गा की मार दिया। जब यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई तो आरोपी ने उन्हें भी तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जब पूछताछ की तो स्कूल में चोरी की वारदात का भी खुलासा हुआ।

खबरें और भी हैं...