सोहना| गोद भराई रस्म की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। मामला गांव हाजीपुर का है। युवती को सुबह एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने सोहना-पलवल मार्ग पर जाम लगाया, जो करीब 4 घंटे रहा। जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय सोनिया की गोद भराई रविवार को होना थी। सोनिया सुबह के समय घर में झाड़ू लगाने के बाद कूड़ा सड़क किनारे डालने गईं, तभी एक अज्ञात वाहन ने सोनिया को टक्कर मार दी।