पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिवार को थी लड़की के प्यार से आपत्ति

परिवार को थी लड़की के प्यार से आपत्ति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज नेटवर्क | जयपुर

जयपुर में लाल कोठी स्थित सजा-धजा महिला आयोग कार्यालय गुरुवार को शहनाई की गूंज के बीच प्रेमी युगल के विवाह का साक्षी बना। अल्प समय में की गई इस शादी के लिए सुबह से ही आयोग अध्यक्ष से लेकर सदस्य, अधिकारी व कर्मचारी जोर-शोर से तैयारियों में जुटा रहा। युवती के अभिभावक बने आयोग ने विवाह की हर रस्म को पूरे रीति रिवाज से संपन्न कराया। वैदिक रीति रिवाज से राजापार्क पंडित श्री चक्रवर्ती सामवेदी ने प्रेमी युगल ज्योति-मनीष का विवाह मंत्रोच्चार के साथ कराया। आयोग गठन के बाद महिला आयोग में पहली बार किसी युवती की इच्छानुसार उसकी शादी आयोग ने कराई है।

राजस्थान : जयपुर महिला आयोग कार्यालय में बजी शहनाई, गूंजे मंत्र, एक सूत्र में बंधे प्रेमी युगल, आयोग ने अभिभावक बनकर शादी रजिस्टर्ड कराई

हो गई प्यार की जीत

ये बने शादी के साक्षी और गवाह



महिला आयोग सदस्य डॉ रीता भार्गव व सुषमा कुमावत, बाल आयोग सदस्य जयश्री गर्ग व एसपी सिंह, सदस्य सचिव अमृता चौधरी, अति पुलिस अधीक्षक योगिता मीना, रजिस्ट्रार अजय शुक्ला, पारिवारिक न्यायालय के दोनों न्यायाधीश कुंवर महेंद्र सिंह राघव व अजय भोजक इस विवाह के गवाह और साक्षी बने।

युगल को इन्होंने दिया आशीर्वाद | युगल को भाजपा शहर के तमाम स्थानीय अधिकारियों ने अपना समर्थन देते हुए आशीर्वाद दिया। इस दौरान उपाध्यक्ष ब्रह्म कुमार सैनी ने कहा कि बदलते समय के साथ जाति और धर्म अब युवाओं के लिए बाधा नहीं बन सकते। यह शादी इस बात को साबित करती है कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती है और इसका कोई बंधन भी नहीं होता।

दूल्हे के पिता लाए शादी का जोड़ा|बिना दहेज के हुई इस शादी में दूल्हे के पिता शादी का जोड़ा लेकर आए। इसी जोड़े में दुल्हन की हंसी-खुशी से विदाई हुई। शादी को आयोग ने निगम और कोर्ट से रजिस्टर्ड कराया।

घरवालों पर विश्वास नहीं, इसलिए यहां कराई शादी

हमारी इच्छा थी कि युवती के घर से ही शादी हो, लेकिन ज्योति को अपने परिजनों पर विश्वास नहीं था। वह अपने घर जाना नहीं चाहती थी। तब हमने तय किया कि उनकी शादी आयोग कार्यालय में कराई जाए। अल्प समय में शादी की सभी तैयारियां की गईं। आयोग ने युवती ज्योति का अभिभावक बन संपूर्ण हिंदू रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया। सुमन शर्मा, अध्यक्ष, महिला आयोग

खबरें और भी हैं...