पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चचेरे भाई बहन ने चाकू से की युवक की हत्या भागने लगे ताे महिलाओं ने पत्थर मार पकड़े

चचेरे भाई-बहन ने चाकू से की युवक की हत्या भागने लगे ताे महिलाओं ने पत्थर मार पकड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राई गांव से कई दिन से लापता युवक और उसकी चचेरी बहन ने असावरपुर गांव के कम्युनिटी सेंटर के सामने बाइक सवार युवक की चाकू से वार कर हत्या कर दी। मृतक युवक खेवड़ा गांव का है।

हत्या कर फरार हो रहे चचेरे भाई-बहन को असावरपुर गांव की महिलाओं ने पत्थर मारकर पकड़ लिया। हत्यारोपी युवक को राई थाना पुलिस को सौंपा है। हत्या के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। राई थाना पुलिस ने मृतक खेवड़ा निवासी सोनू के भाई रोशन के बयान पर दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

असावरपुर गांव के कम्युनिटी सेंटर के सामने शुक्रवार सुबह महिलाएं कूड़ा डालने गई थी। इस दौरान बाइक सवार युवक खेवड़ा निवासी सोनू के पीछे बैठे एक लड़के व लड़की ने उसके साथ हाथापाई की तो बाइक गिर गई। इसके बाद पीछे बैठे युवक ने चाकू से बाइक चालक की छाती में ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद उसने बाइक लेकर लड़की के साथ भागने का प्रयास किया तो असावरपुर गांव की महिलाओं ने उस पर पत्थर बरसा दिए, जिस कारण दोनों रुक गए। महिलाओं ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस जब तक पहुंची तब तक युवक सोनू की मौत हो चुकी थी। हत्यारोपी लड़की चचेरी बहन नाबालिग है।

राई | हत्यारोपी राहुल (चेक शर्ट में) को पकड़े गांव की महिलाएं।

खबरें और भी हैं...