पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बड़ी बेटी मोनिज़ा को फैज़ साहब गुल नाम से बुलाते

बड़ी बेटी मोनिज़ा को फैज़ साहब गुल नाम से बुलाते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ी बेटी मोनिज़ा को फैज़ साहब गुल नाम से बुलाते थे। मोनिजा हाशमी और उनकी बहन सलीमा हाशमी दोनों की शादी पाकिस्तान के हाशमी परिवार में हुई है। ये दोनों बहने हाशमी परिवार के दो भाइयों को दी हुई हैं। बहनों को मुस्लिम और ईसाई दोनों वातावरण घर में मिला। पर पिता से मिलना हो ही नहीं पाता था। फैज़ उन दिनों अखबार के दफ्तर में काम करते थे। जब वे घर आते, तब तक बेटियां सो चुकी होती थीं और जब फैज सुबह तक सोए रहते थे, तब बेटियां स्कूल निकल जातीं थीं। जब मोनिज़ा कॉलेज की पढ़ाई के लिए कराची में होस्टल में रहती थीं, तो फैज अक्सर आकर दोपहर में उन्हें घुमाने ले जाते थे। उस वक्त में वे कहीं चाइनीज़ खिलाया करते थे।

जब मोनिजा का बेटा अली हुआ तो फैज़ उसके कान में अज़ान दिया करते थे। फैज़ कभी भी विवाद की स्थिति बनने नहीं देते थे, वे इसमें खड़े ही नहीं होते थे। न ही कोरी बस में वे उलझते थे। किसी विषय पर खुली बहस करना होती थी, तो वे टाल जाते थे। जब भी घर में ऐसे मौके आते थे, तो वे मोनिज़ा को आगे कर देते थे। मोनिज़ा से कहते- मैं थक गया हूं अब तुम सम्हालो। जब मोनिज़ा पूछती कि क्या आप डरते हैं, तो वे बड़ी चतुराई से जवाब देते थे। दरअसल, बात ये थी कि वे शब्दों से किसी को चोट नहीं पहुंचाना चाहते थे।

खबरें और भी हैं...