पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी स्कूलों के छात्रों को कराई जाएगी नीट और आईआईटी की तैयारी

सरकारी स्कूलों के छात्रों को कराई जाएगी नीट और आईआईटी की तैयारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद | सरकारी स्कूलों के छात्र मेडिकल और आईआईटी कॉलेज में प्रवेश के लिए होने वाले एंट्रेस एग्जाम की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकेंगे। कोचिंग को लेकर स्टूडेंट्स के सामने आर्थिक परेशानी आड़े नहीं आएगी। सरकार प्रतिभाशाली छात्रों को अपने खर्च पर तैयारी कराएगी।

10वीं बाेर्ड में 85% से अधिक अंक लाने वाले 125 छात्रों का चयन किया जाएगा। इनका चयन स्कूल प्राचार्य अपने आधार पर करेंगे। इसके बाद स्टूडेंट्स को शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित टेस्ट में शामिल किया जाएगा। इस टेस्ट में 70 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले जिले के 100 स्टूडेंट्स का चयन नीट और आईआईटी की कोचिंग दिलाने के लिए किया जाएगा। इसमें 50 स्टूडेंट्स नीट और 50 स्टूडेंट्स आईआईटी एंट्रेस एग्जाम के चुने जाएंगे।

खबरें और भी हैं...