पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बांझ के तानों से तंग आकर महिला पंच ने की आत्महत्या

बांझ के तानों से तंग आकर महिला पंच ने की आत्महत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाखौली गांव की महिला पंच प्रविता की आत्महत्या का मामला अब उलझता जा रहा है। रविवार को मृतका महिला पंच के मायके वालों ने राई थाना में आत्महत्या के इस मामले की दोबारा से जांच कराने की मांग की अौर हत्या करने की आशंका जताई। महिला पंच के भतीजे आकाश का आरोप है कि उनकी बुआ को शादी के 14 साल बाद भी कोई संतान नहीं हुई थी। जिस कारण पति, जेठ, सास व ससुर बांझ के ताने देते थे। हत्या कर इस मामले को आत्महत्या का बताया जा रहा है। राई थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर रखा है।

दिल्ली के मौजपुर निवासी आकाश, ललित, सूरज पाल, अजीत आदि रविवार को राई थाना में पहुंचे। आकाश ने बताया कि उनकी बुआ प्रविता की शादी 2004 में जाखौली गांव के सुशील के साथ हुई थी। उनकी बुआ गांव की पंच थी। शादी के 14 साल बाद भी उन्हें काेई संतान नहीं हुई थी। पति सुशील, ससुर रमेश व सास उनकी बुआ प्रविता को बांझ के ताने देते थे और अक्सर पिटाई करते थे। उन्हें 17 मई को सूचना दी गई कि उसकी बुआ की फांसी लगने से मौत हो गई है। जब वे जाखौली गांव में पहुंचे तो उनकी बुआ का शव नीचे जमीन पर पड़ा हुआ था। उन्हें शक है कि उनकी बुआ की हत्या की गई है। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। जिससे साफ झलक रहा था कि हत्या करने के बाद ही शव को फांसी का रूप दिया गया है। आकाश का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में पति सुशील, जेठ नरेंद्र, ससुर रमेश व सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर रखा है। राई थाना के एएसआई पूर्ण सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की डीएसपी द्वारा जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत फांसी लगने से होने की पुष्टि है। उसके बावजूद उन्होंने विसरा जांच के लिए एफएसएल मधुबन भेज दिया है।

हत्या को आत्महत्या का रूप दे रही है पुलिस : महिला पंच के भतीजे आकाश ने राई थाना पुलिस पर इस केस में आराेपियों को बचाने का आरोप लगाया है। आकाश का कहना है कि उनके पास वीडियो है। जिसमें उनकी बुआ के शरीर पर चाेट के निशान साफ दिखाई दे रहे है। उन्हें शक है कि पहले करंट से उनकी बुआ की हत्या की गई है।

खबरें और भी हैं...