पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंध्रप्रदेश से डाक पार्सल से मंगवाया 62 किलो गांजा मैनेजर की शिकायत पर केस

आंध्रप्रदेश से डाक पार्सल से मंगवाया 62 किलो गांजा मैनेजर की शिकायत पर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भठगांव के एक व्यक्ति ने डाक पार्सल के द्वारा अांध्र प्रदेश से 62 किलोग्राम 900 ग्राम गांजा पत्ती मंगवाई। आरोपी की प|ी ने डाक पार्सल कंपनी से यह माल गोहाना में भेजने का आग्रह किया। जब कंपनी के कर्मचारी ने मना कर दिया तो उन्होंने डाक पार्सल लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद चार बोरों की जब तलाशी ली गई तो उसमें 62 किलोग्राम 900 ग्राम गांजा पत्ती मिली। राई थाना पुलिस ने डाक पार्सल कंपनी के मैनेजर के बयान पर आरोपी भठगांव निवासी सोमदत्त उर्फ साेनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

राजस्थान के चुरु निवासी सुमेर ने राई थाना में शिकायत दी कि वह गेटकवई कंपनी में मैनेजर है। उनकी कंपनी डाक पार्सल द्वारा सामान भेजती है। उनकी कंपनी के एक कर्मचारी प्रवेश के पास एक फोन आया। जिसमें सामने वाली महिला ने बताया कि वह भठगांव के सोमदत्त की प|ी बोल रही है। उनका कुछ सामान आंध्रप्रदेश से आना है। इस सामान को वे गोहाना पहुंचा दें। जब उन्होंने मना कर दिया तो वे अपना सामान लेने नहीं आए। तीन- चार दिन तक उन्होंने इंतजार किया और फोन नंबरों पर संपर्क किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। सुमेर ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मांग की। जिससे बोरियों में बंद सामान को चेक किया जा सके। नायब तहसीलदार हवासिंह पूनिया की मौजूदगी में जब बोरों को खोला गया तो वे दंग रहे गए। बोरों में 62 किलाेग्राम 900 ग्राम गांजा पत्ती मिली। पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर भठगांव निवासी सोमदत्त उर्फ सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की जांच की जा रही

डाक पार्सल कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी ने आंध्र प्रदेश से डाक पार्सल द्वारा गांजा पत्ती मंगवाई थी।’-ऋषिकांत, एसएचओ राई।

खबरें और भी हैं...