मनौली टौकी गांव के पास अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार
कुंडली थाना पुलिस ने मनौली टौकी गांव के पास से एक युवक को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुंडली थाना में मामला दर्ज कर लिया है।
कुंडली थाना के एएसआई देवेन्द्र पुलिस टीम के साथ अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की खोज में गांव मनौली की सीमा से मौजूद थे। इस बीच एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता दिखाई दिया। जिसको काबू करके नाम व पता पूछने पर अपनी पहचान सचिन पुत्र सोमपाल निवासी टोकी मनौली के रूप में दी। तलाशी लेने पर इसके कब्जा से एक अवैध देशी पिस्तौल 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस मिला।