अकबरपुर बारोटा से दस साल के बच्चे का अपहरण
राई | अकबरपुर बारोटा से दस साल के बच्चे का अपहरण हो गया। कुंडली थाना पुलिस ने पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अकबरपुर बारोटा निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि उसका दस साल का बेटा विजय अचानक घर से लापता हो गया। उसे शक है कि उसके बेटे का अज्ञात ने अपहरण कर लिया है। उसे बंधक बनाकर रखा जा रहा है। पुलिस ने श्याम सुंदर के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।