पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनौली पावसरा गांव के किसानों ने की यमुना सीमा पर पुलिस चौकी की मांग

मनौली-पावसरा गांव के किसानों ने की यमुना सीमा पर पुलिस चौकी की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय किसान संघ की मंगलवार को बढ़खालसा मेमोरियल परिसर में मीटिंग हुई। जिसमें प्रशासन से मनौली गांव की यमुना सीमा पर पुलिस चौकी बनाने, आरोपी यूपी के किसानों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। शांतिपूर्ण तरीके से किसानों को कब्जा दिलाने को लेकर डीसी विनय सिंह का आभार भी जताया गया। डीसी को एक आभार पत्र भी सौंपा। उधर, कुंडली थाना पुलिस ने मनौली गांव के किसानों पर टौकी के एक किसान की शिकायत पर तूड़ा जलाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मनौली- पावसरा गांव के किसानों ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सोमवार को यूपी के काठा गांव के कब्जाधारकों की 27 झुग्गी- झोपड़ी जलाकर जमीन पर कब्जा ले लिया था। यूपी के किसानों की चारपाई व अन्य घरेलू सामान को भी जब्त कर लिया था। पुलिस प्रशासन के वापस जाने के बाद दोबारा से काठा गांव के किसानों ने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। इस पर सोमवार रात से ही जमीन पर पुलिस तैनात कर दी गई। इस मामले में मंगलवार को दोबारा से भारतीय किसान संघ की बढ़खालसा मेमाेरियल परिसर में मीटिंग हुई। जिसमें प्रशासन ने मनौली गांव में यमुना नदी की सीमा पर पुलिस चौकी बनाने की मांग की गई। किसानों ने मनौली- पावसरा गांव के किसानों पर हमला करने के सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। मनौली गांव के कैलाश नंबरदार , ताहर सिंह चौहान, दिनेश चौहान ने कहा कि शाम के समय यूपी की तरफ से फायर कर किसानों को डराने का प्रयास भी किया गया। प्रशासन ने जिस प्रकार से उनकी मदद की है, वे उनके आभारी है।

राई. मनौली गांव के पास जमीन की रखवाली करते पुलिस कर्मी।

राई उपतहसील के सामने किसानों ने की नारेबाजी

बढ़खालसा के किसानों की जमीन वापस नही मिलने के विरोध में भारतीय किसान संघ की टीम के द्वारा राई उप तहसीलदार कार्यालय के बाहर नारेबाजी की गई। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष चांद मान ने कहा यदि प्रशासन के द्वारा जल्द से जल्द बढ़खालसा गांव के किसानों को उनकी जमीन वापस करने की कार्यवाही को अंतिम रूप नहीं दिया केजीपी के काम को बंद करा दिया जाएगा। इसके बाद भारतीय किसान संघ के एक प्रतिनिधिमंडल के द्वारा उपायुक्त सोनीपत व एसपी सोनीपत से मुलाकात की गई व उनको प्रशस्ति पत्र देकर उनका धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के संरक्षक ताहर सिंह चौहान, कैलाश नंबरदार, जिला मंत्री प्रवीण चौहान, जैविक प्रमुख दिनेश चौहान, जिला सह मंत्री मुकेश दहिया, वरुण त्यागी, बली बढखालसा, अरुण चौहान , पवन चौहान आदि मौजूद रहे।

मनौली- पावसरा गांव के किसानों को जमीन पर कब्जा दिलाया गया था। अभी जमीन पर पुलिस तैनात की गई है।’-हवासिंह पूनिया, नायब तहसीलदार राई।

यह है काठा व मनौली- पावसरा गांव के किसानों का विवाद

बुधवार को मनौली- पावसरा व यूपी के काठा- टौकी गांव के किसानों के बीच नौ एकड़ जमीन के कब्जे को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें यूपी के काठा व टौकी गांव के लोगों पर लाठी, डंडे व फरसे से हमला करने का आराेप लगा था। इसमें पावसरा गांव के किसान भागीरथ चौहान, सुरेंद्र, मनौली गांव के पूर्व सरपंच ब्रिजमोहन चौहान, सुधीर, अशोक व चरण सिंह को गंभीर चोट आई थी। पावसरा गांव के किसान भागीरथ चौहान के बयान पर कुंडली थाना पुलिस ने रंगराज, विजय, मातू, धर्मपाल, चपोती, अावेश, मिंटू व 25-30 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर रखा है।

आगजनी करने वालों पर केस दर्ज : कुंडली थाना पुलिस ने टौकी के एक किसान के बयान पर आगजनी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। किसान ने आरोप लगाया है कि मनौली-पावसरा गांव के किसानों ने उसका तूड़ा जला दिया। जिससे उसे काफी नुकसान हुआ। एसएचओ प्रवीन ने कहा कि मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

खबरें और भी हैं...