पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 दिन बाद भी आंधी से गिरे पेड़ व बिजली के पाेल नहीं हटाए, बंद हुआ बीसवां मिल असावरपुर का मेन रास्ता

3 दिन बाद भी आंधी से गिरे पेड़ व बिजली के पाेल नहीं हटाए, बंद हुआ बीसवां मिल-असावरपुर का मेन रास्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन दिन पहले आंधी से गिरे बिजली के पाेल व पेड़ सड़क से नहीं हटाए गए है। जिस वजह से जीटी रोड से असावरपुर गांव जाने वाला मेन रास्ता बंद है। ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वन विभाग व बिजली निगम को तीन दिन से फोन किए जा रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

असावरपुर गांव निवासी हरिप्रकाश आंतिल, दुर्गा कौशिक,पूर्व सरपंच श्रीभगवान बल्ली ने कहा कि तीन दिन आंधी से सड़क पर बिजली के पोल व पेड़ टूटकर गिर गए थे। जिससे जीटी रोड से गांव में आने वाला मेन रास्ता बंद हो गया था। वन विभाग को फोन पर इसकी सूचना दे दी गई थी। बिजली निगम की एसडीओ को भी सूचना दी गई। किसी भी अधिकारी ने सुनवाई नहीं की। जिस वजह से तीन दिन से रास्ता बंद है। बिजली निगम की एसडीओ सीमा ने बताया कि पेड़ हटाकर लाइन की रिपेयर कराई जाएगी।

राई. असावरपुर गांव में मेन रास्ते पर गिरा हुआ पेड़।

खबरें और भी हैं...