पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बहालगढ़ चौक पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने जलाया खेल मंत्री का पुतला

बहालगढ़ चौक पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने जलाया खेल मंत्री का पुतला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राई. खेल मंत्री का पुतला जलाते युवा विंग के हलका प्रधान व अन्य।

राई | इनेलो के युवा विंग के हलका प्रधान अमित आंतिल के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने बहालगढ़ चौक पर खेल मंत्री अनिल विज का पुतला जलाया। हलका प्रधान अमित आंतिल ने कहा कि खेल मंत्री अनिल विज ने जो घोषणाएं की थी, वे उन्हें पूरा नहीं कर रहे है। खेल स्कूल राई को यूनिवर्सिटी बनाना तो दूर तीन साल में एक प्राचार्य तक नहीं दे सके। युवाओं से जो वादे किए थे, उनसे भी अब मुकरा जा रहा है। इनेलो युवा विंग कार्यकर्ता मंगलवार सुबह बहालगढ़ चौक पर एकत्रित हुए। जहां पर प्रदेश सरकार व खेल मंत्री अनिल विज के खिलाफ नारेबाजी की गई। खेल मंत्री पर खिलाड़ियों का अपमान करने के अारोप लगाए गए। आंतिल चौबीसी की बेटी सीमा आंतिल को अपने हक के लिए कोर्ट के धक्के खाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं को रोजगार के नाम पर भ्रमित कर रही है। इस मौके पर राहुल रावत, सोनू आंतिल, संजीत, गोविंद, हरीश, आर्य आंतिल, रविंद्र आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...