पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाडवा के जियो टावर से 3 बैट्री चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिल्लूखेड़ा | हाडवा गांव में लगे रिलायंस जियो के टावर से अज्ञात चोरों ने 3 बैट्री चोरी कर ली। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खनदराई जिला सोनीपत के शिकायतकर्ता जितेंद्र ने मंगलवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो हाडवा में लगे जियो टावर में बतौर तकनीशियन कार्यरत हैं। 14 मई की रात को अज्ञात चोरों ने टावर से 3 बैट्री चुरा ली। इससे टावर के बंद होने पर उसे अलार्म मिला। वह तुरंत टावर पर पहुंचा तो देखा कि बिना बैट्री के टावर बंद हो चुका था और 3 बैट्री चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने जितेंद्र की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...