बहालगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में करंट से मजदूर की मौत
राई | बहालगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। बिहार के मुज्जफरपुर निवासी संतोष पुत्र किशोरी बीसवां मिल की कॉलोनी में किराए पर रहता था। वह रोड़ी डस्ट की गाड़ी खाली करने का काम करता था। बहालगढ़ चौकी के एएसआई सुरेश चंद्र ने बताया कि संतोष बहालगढ़ के पास एक निर्माणाधीन फैक्ट्री के सामने ट्रक को खाली कर रहा था। इस बीच उसका पैर एक केबल को टच कर गया। इस केबल में करंट था। मजदूर संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। पुलि ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।