बुआ की 23 मरले जमीन भतीजे ने अपने नाम कराई
पंचकूला | दो भतीजों ने अपनी बजुर्ग बुआ से जमीन अपने नाम करवा ली, जिसके बारे में उसे पता भी नहीं चला। इसके साथ साथ रजिस्ट्री के दौरान दो लोगों को अपने रिश्तेदार बनाकर खड़ा कर दिया। बरवाला तहसील ऑफिस ने रजिस्ट्री कर दी, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बरवाला के खटौली गांव के रहने वाले धर्मचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो 8 बहन भाई हैं, जिसमें फकीर चन्द, धर्मचंद, राम कुमार, राजिंद्र कुमार, सुभाष चन्द, जयपाल (कई साल पहले मौत हो चुकी है) दो बहनों में सोमा देवी और माया देवी (मौत हो चुकी है) शामिल है। मेरे पिता दीप चन्द की मौत के बाद हमारी सारी जमीन सभी भाई बहनों और मां के नाम बराबर हिस्से में बांट दी थी, जिसमें नरेश कुमार और प्रमोद कुमार ने साजिश रचकर 76 साल की सोमा देवी को बिना बताए, बरवाला तहसील ले गए। सोमा की तबीयत खराब रहती है उसे कुछ भी पता ही नहीं होता है। ऐसे में उसे तहसील ले जाकर 23 मरले जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा लीा। दूसरी ओर इसी दिन जय भगवान और दिनेश नाम के व्यक्ति को फर्जी तौर पर राम कुमार और सुभाष चन्द बताया गया और फर्जी साइन भी करवाए गए। इसके साथ साथ सुभाष और रामकुमार बनकर फोटो भी करवाया गया। लेकिन सच्चाई ये सामने आई कि उस दिन राम कुमार पलवल में अपने ऑफिस में ड्यूटी पर था।