भगवान परशुराम एकता मंच की शुक्रवार को राई रेस्ट हाउस में मीटिंग हुई। जिसमें मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य पंडित मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि अब प्रदेश में ब्राह्मण आयोग का गठन कराने की मांग को लेकर लड़ाई लड़ी जाएगी।
सीएम मनोहरलाल ने माफी मांगकर समस्त ब्राह्मण समाज का दिल जीत लिया है। ब्राह्मण समाज का अपमान करने वालों को सरकार माफ नहीं करेगी, ऐसा आश्वासन भी सीएम ने समाज को दिया है। इसी विषय पर समस्त समाज की तरफ से मोहनलाल बड़ौली का स्वागत भी किया। पंडित मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि जिस प्रकार से सीएम से मुलाकात हुई थी, उससे यह स्पष्ट हो गया कि इस पूरे मामले में सीएम का काेई हाथ नहीं था। यह किसी राजनीतिक पार्टी के इशारे पर की गई शरारत थी। उनका मकसद सरकार व ब्राह्मण समाज के बीच दरार पैदा कर अपनी राजनैतिक स्वार्थ पूरा करना था। सरकार इसकी जांच करा रही है। जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पंडित जयकुमार रसोई, संजय शर्मा छतेहरा, कृष्ण शर्मा खेवड़ा, रामकरण खेवड़ा, बालकिशन कौशिक राई, पूर्व सरपंच मुकेश औरंगाबाद, राजेंद्र पंच, विजय पंडित सेरसा, श्रीनिवास बढ़खालसा, पंडित विष्णु दत्त, दीपक कौशिक आदि मौजूद थे।