पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अलग अलग लापता हुए, एक साथ मिले तो परिजन हैरान थे

अलग-अलग लापता हुए, एक साथ मिले तो परिजन हैरान थे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राई गांव से कई दिन से लापता युवक और उसकी चचेरी बहन द्वारा असावरपुर गांव के कम्युनिटी सेंटर के सामने एक बाइक सवार युवक की चाकू से वार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी राई गांव निवासी राहुल 23 अप्रैल से घर से गायब हो गया था। पहले वह शिमला चला गया। इसके बाद परिजनों को फोन पर बताया कि अपने मामा के घर पर हूं। चार दिन पहले चचेरी बहन भी अचानक घर से लापता हो गई। इस पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। शुक्रवार को जब दोनों एक साथ मिले और हत्या करने की खबर परिजनों को लगी तो उनके होश उड़ गए। वे राई थाना में गए और एसएचओ से कहा कि वे राहुल व चचेरी बहन की तलाश कर रहे थे। वे प्रयास कर रहे थे कि सामाजिक बदनामी न हो और दोनों की तलाश कर ली जाए। इसी वजह से उन्होंने पुलिस में भी सूचना नहीं दी थी।

बड़े भाई से 100 रुपए लेकर पेट्रोल भरवाने के लिए घर से निकला था सोनू

खेवड़ा गांव निवासी रोशन ने बताया कि उसका 22 वर्षीय छाेटा भाई सोनू सुबह पांच बजे घर से पेट्रोल पंप के लिए निकला था। वह बाइक में पेट्रोल भरवाने की कहकर गया था। उसने सोनू को सौ रुपए भी दिए। रोशन ने बताया कि उन्होंने असावरपुर गांव में बटाई पर खेत ले रखा है। अक्सर सोनू खेत में काम करने के लिए चला जाता था। चार भाइयों में सबसे छोटा सोनू अविवाहित था।

छह महीने पहले हुई थी माता-पिता की मौत, अब भाई की मौत से सदमे में आया परिवार

खेवड़ा निवासी रोशन ने बताया कि उसके पिता व माता की अभी छह महीने पहले ही मौत हुई थी। मां की मौत के बाद छोटा भाई सोनू उनके पास रहता था। वह खेती-बाड़ी कर अपना पालन पोषण व मेरे परिवार का सहारा बन गया था। अब सोनू की माैत के बाद पूरा परिवार सदमे में है।

खेवड़ा गांव के सोनू पुत्र समेसिंह की चाकू मारकर हत्या की गई है। महिलाओं ने इस आरोप में मौके से राई गांव के राहुल को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने मृतक के भाई रोशन के बयान पर राहुल व उसकी बहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राहुल को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जाएगी। \\\'\\\' ऋषिकांत, थाना प्रभारी, राई।

खबरें और भी हैं...