पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिप चेयरपर्सन ने पार्षदों से मांगा दो दिन का समय, जैन के साथ बंद कमरे में मीटिंग

जिप चेयरपर्सन ने पार्षदों से मांगा दो दिन का समय, जैन के साथ बंद कमरे में मीटिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राई विश्रामगृह में जिला परिषद सोनीपत की मीटिंग हुई। मीटिंग मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार राजीव जैन के नेतृत्व में हुई, जिसमें जिला सोनीपत के 20 मेंबर व जिला परिषद चेयरमैन मीना नरवाल एवं वाइस चेयरमैन बिजेंद्र मलिक शामिल रहे। मीटिंग बंद कमरे में हुई, जिसमें चेयरपर्सन मीना नरवाल पक्ष और बिजेंद्र मलिक ग्रुप के भी मेंबर शामिल थे। मीटिंग के दौरान वाइस चेयरमैन ने मीडिया प्रभारी राजीव जैन के सामने अपनी बात रखते हुए कहा की जिला परिषद चेयरपर्सन अपने ग्रुप के पार्षदों के वार्ड में ज्यादा काम करवाती है और उनको ज्यादा ग्रांट दे रही है। वाइस चेयरमैन ग्रुप के मेंबर के वार्डों में कम काम कराए जाते हैं और कम ग्रांट दी जाती है। अपने चहेतों को ज्यादा दी जाती है। इस बात पर चेयरपर्सन मीना नरवाल ने कहा कि इनको बार-बार एस्टीमेट देने के लिए कहा गया, लेकिन यह जानबूझकर एस्टीमेट नहीं भिजवाते। इस विषय को लेकर जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श किया जाएगा। जो इस समाधान के लिए दो दिन का समय मीना नरवाल ने मांगा है। चेयरपर्सन एवं वाइस चेयरमैन के बीच तल्खी को कम करने का भी काफी प्रयास किया गया।

खबरें और भी हैं...