पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवक की मौत, पत्नी और मौसेरी बहन गंभीर घायल

युवक की मौत, पत्नी और मौसेरी बहन गंभीर घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औरंगाबाद गांव में बच्चों को छोड़ने जा रही स्कूल बस व बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की प|ी व मौसेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में कई स्कूली बच्चों को भी मामूली चोट लगने की सूचना है। राई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक विजय अपनी प|ी व बहन के साथ बाबा काशीराम की कुटी पर पूजा करने जा रहा था। रास्ते में यह हादसा हाे गया।

औरंगाबाद के ग्रामीणों ने बताया कि सोनीपत के ब्राइट स्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एक बस अौरंगाबाद गांव के बच्चों को छोड़ने के बाद बीसवां मिल की तरफ आ रही थी। बस में स्कूली बच्चे सवार थे। बस इस रूट से औरंगाबाद, जाखौली व मनौली के बच्चों को छोड़ने जा रही थी। जब स्कूली बस औरंगाबाद गांव के पास पहुंची तो एक बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक व दो महिलाएं सड़क पर गिर गई। उनकी पहचान औरंगाबाद गांव निवासी विजय, नेहा प|ी विजय व विजय की मौसेरी बहन अंजू पुत्री राजेश के रूप में हुई। ग्रामीणों ने तीनों घायलों को सोनीपत के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर विजय को मृत घोषित कर दिया। विजय की प|ी नेहा व मौसेरी बहन अंजू की हालत नाजुक है। उन्हें सिविल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज खानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

खबरें और भी हैं...