पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रिश्वत लेने के आरोप में कुंडली थाना का मुंशी किया सस्पेंड

रिश्वत लेने के आरोप में कुंडली थाना का मुंशी किया सस्पेंड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिश्वत के आरोप की वीडियो वायरल होने के मामले में डीआईजी सितेंद्र गुप्ता ने बड़ी कार्रवाई की है। डीआईजी ने कुंडली थाना के मुंशी हवलदार रवि को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले राई थाना में भी दो पुलिस कर्मचारियों पर वीडियो वायरल के चलते मुकदमा दर्ज हो चुका है।

कुंडली थाना के मुंशी रवि को रिश्वत देने के आरोप का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कुंडली थाने में ओवरलोड वाहनों को छुड़वाने के पहुंचे एक व्यक्ति ने पुलिस कर्मी पर वाहन छोडऩे के मामले में पैसे मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है इसे लेकर व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो बना ली। जिसकी जानकारी एसपी को दी गई है। एसपी सतेंद्र कुमार ने मामले का पता लगने पर इसकी जांच डीएसपी को सौंपी थी। अब एसपी ने मुंशी हवलदार रवि को सस्पेंड कर दिया है।

केजीपी पर पैसे लेकर वाहनों

की एंट्री कराने वाले दो

के खिलाफ हुआ था मामला दर्ज

कुंडली-गाजियाबाद-पलवल मार्ग पर वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंद लगाया हुआ है। राई थाना के दो कर्मचारियों सिपाही दिनेश व एसपीओ यानि स्पेशल पुलिस आॅफिसर संदीप की ड्यूटी वाहनों को रोकने के लिए लगाई गई थी। लेकिन वे अपनी ड्यूटी इमानदारी से नहीं कर रहे थे। राई थाना के एसएचअो ऋषिकांत के मोबाइल पर एक वीडियो आई। जिसमें दिखाया गया कि उसके दोनों पुलिसकर्मी पैसे लेकर ट्रकों की एंट्री करा रहे हंै। राई थाना प्रभारी ऋषिकांत ने इस मामले को गंभीरता से लिया और दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ करप्शन के तहत मामला दर्ज किया। मामला दर्ज होने के बाद इन्हें भी डीआईजी सितेंद्र गुप्ता ने सस्पेंड कर दिया है।

खबरें और भी हैं...