जीटी रोड मुरथल स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन से पिस्तौल के बल पर 50 हजार रुपए लूटने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोनीपत के सेक्टर 15 निवासी मुकेश जैन ने बताया कि उसका जीटी रोड मुरथल पर पेट्रोल पंप है। 15 अप्रैल को स्वीफ्ट में सवार चार-पांच युवक पंप पर आए। उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था। उन्होंने पिस्तौल के बल पर सेल्समैन से 50 हजार रुपए लूट लिए थे। गोली भी चलाई। जांच अधिकारी एसआई प्रेम ने बताया कि पुलिस टीम सफियाबाद मोड़ पर गश्त के दौरान पकड़े। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने पेट्रोप पंप लूटकांड की वारदात का खुलासा किया। आरोपियों की पहचान पवित्र निवासी राजपुर,अभिषेक निवासी किशनपुर यूपी, विनित निवासी मधेपुरा यूपी व संजीव निवासी अररिया के रूप में हुई।