राई | बहालगढ़ गांव में नगर निगम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें लोगो को नगर निगम और पंचायतीराज के बारे में जानकारियां दी गई। नगर निगम और पंचायतीराज के क्या क्या फायदे है। भाजपा नेता सुनील रोहिल्ला ने कहा कि बहालगढ़ पंचायत के पास कोई भी इनकम का जरिया नहीं है। गांव में रंजिश होने के आसार रहते हैं और नगर निगम में आने से विकास कार्य ज्यादा हो रहे है। निगम द्वारा गांव में 1 करोड़ की लागत से कम्यूनिटी सेंटर बनाया जा रहा है। गांव में पानी की निकासी के लिए 3 पोंड सिस्टम भी बनाए गए। इस अभियान में काफी लोगों ने समर्थन में हस्ताक्षर किए।