पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बढ़खालसा : डस्टबीन घोटाला के आरोपी ग्राम सचिव को उपायुक्त ने किया सस्पेंड

बढ़खालसा : डस्टबीन घोटाला के आरोपी ग्राम सचिव को उपायुक्त ने किया सस्पेंड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बढ़खालसा गांव में जो डस्टबीन की खरीद में घोटाला सामने आया था। उसमें डीसी विनय सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सचिव आदेश को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में सरपंच पहले ही रिकवरी का पैसा जमा करा चुका है। ग्राम सचिव के सस्पेंड होने के बाद अब मामला अौर दिलचस्प हो गया है। यह कार्रवाई सीएम विंडो की शिकायत पर की गई है। सीएम विंडो की शिकायत पर ही पंचायतीराज विभाग के एसडीअो ने इसकी जांच की तो पंचायत पर 1 लाख 7 हजार 678 रुपए ज्यादा की अदायगी सामने आई थी। सीएम विंडो की शिकायत पर हुई जांच के तहत खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राई ने बढ़खालसा गांव के सरपंच, ग्राम सचिव समेत छह पंचों के खिलाफ रिकवरी के अादेश दिए थे। इसमें अब ग्राम सचिव पर गाज गिरी है।

बढखालसा गांव के पंच राजसिंह व वीरेंद्र पंच ने सीएम विंडो में शिकायत दी थी कि ग्राम पंचायत बढ़खालसा ने 20 अप्रैल 2016 को गांव में डस्टबीन बनाने का प्रस्ताव पारित किया था। जिसमें 28 डस्टबीन खरीदने में ग्राम पंचायत ने 1 लाख 7 हजार 678 रुपए का गबन किया था। जांच में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनीष मलिक ने सरपंच, ग्राम सचिव व सभी छह पंचों को नोटिस जारी कर गबन किए पैसे की रिकवरी जमा कराने का आदेश दिया था।

छह पंच पाए थे दोषी

पंचायतीराज विभाग के एसडीओ जसबीर सिंह की जांच में सरपंच हरिचंद, ग्राम सचिव आदेश, पंच सुमित्रा देवी, पंच राजपाल, पंच मंजीत, पंच बबीता, पंच राजसिंह, पंच मुकेश रानी को दोषी माना गया था। बीडीपीओ ने भी जांच के बाद इन सभी से पैसे की रिकवरी जमा कराने का नोटिस जारी किया था।

सरपंच व ग्राम सचिव ने रिकवरी के पैसे जमा करा दिए थे। अब डीसी विनय सिंह ने इस मामले में ग्राम सचिव आदेश को सस्पेंड कर दिया है।\\\'-अंग्रेज सिंह, बीडीपीओ राई।

खबरें और भी हैं...