पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीसी रेट की नौकरियों में फर्जीवाड़े का अारोप, आरटीआई में खुलासा

डीसी रेट की नौकरियों में फर्जीवाड़े का अारोप, आरटीआई में खुलासा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉक समिति मुरथल के सदस्यों ने गुरुवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के सामने रोष प्रदर्शन किया। समिति सदस्यों की अगुवाई कर रहे वाइस चेयरमैन आचार्य पवन शर्मा ने आरोप लगाया कि डीसी रेट पर लगाए गए कर्मचारियों में फर्जीवाड़ा हुआ था। जो कर्मचारी लगाए गए थे, उनमें से एक ने कभी यहां ड्यूटी नहीं की, लेकिन उसका फर्जी तरीके से रजिस्‍टर लगाकर हाजिरी दिखाई गई। जब आरटीआई से सूचना ली गई तो उक्त कर्मचारी की 31 सितंबर की भी हाजिरी दिखा दी गई, जबकी सितंबर महीना 30 दिन का होता है। एसडीएम प्रशांत कुमार ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए है।

ब्लॉक समिति मुरथल के वाइस चेयरमैन आचार्य पवन शर्मा, ममता, संदीप, राजेश शास्त्री, प्रमोद, प्रवीन ने आरोप लगाया कि 22 -8-2016 को ब्लॉक समिति की मीटिंग में प्रस्ताव पास कर चार व्यक्तियों को डीसी रेट पर लगाया था। वाइस चेयरमैन पवन शर्मा ने कहा कि वे पहले भी कई बार सीएम विंडो में शिकायत कर चुके है, लेेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। समिति सदस्यों ने कहा कि यदि इस बार भी उनकी शिकायत पर जांच नहीं हुई तो वे धरने पर बैठने पर मजबूर हाे जाएंगे।

जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी

यह पूरा मामला उनके संज्ञान में आ गया है। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जो भी कर्मचारी इसमें दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।\\\'-प्रशांत कुमार, एसडीएम सोनीपत एवं कार्यवाहक बीडीपीओ राई।

खबरें और भी हैं...