जीटी रोड स्थित कुंडली थाने में नियुक्त पुलिस कर्मी का रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि ओवरलोड वाहनों को छोड़ने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई है। जिसकी सूचना मिलने पर एसपी ने डीएसपी को जांच सौंपी है।
कुंडली थाने में ओवरलोड वाहनों को छुड़वाने के पहुंचे एक व्यक्ति ने पुलिस कर्मी पर वाहन छोड़ने के मामले में पैसे मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है इसे लेकर व्यक्ति ने मोबाइल से वीडियो बना ली। जिसकी जानकारी एसपी को दी गई है। एसपी सतेंद्र कुमार ने मामले का पता लगने पर इसकी जांच डीएसपी को सौंप दी है।
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले की जांच के बाद सच्चाई सामने लाई जाएगी। यदि कोई दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुंडली थाने के एचएचओ प्रवीन कुमार ने बताया कि इस प्रकार का कोई मामला अभी तक मेरे संज्ञान में नहीं है।