पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • किसानों को बंधक बनाकर जानलेवा हमला करने के आरोपी गिरफ्तार

किसानों को बंधक बनाकर जानलेवा हमला करने के आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राई | मनौली-पावसरा गांव के किसानों का अपहरण कर बंधक बनाकर हमला करने के आरोपियों को कुंडली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाठी व डंडे भी बरामद किए है।

पावसरा गांव के भागीरथ पुत्र नेतराम ने नौ मई को थाना कुंडली में शिकायत दी थी कि रंगराज, विजय, मातू, धर्मपाल, चपाती, आवेश, मींटू व 25-30 लोगों ने निवासी मनौली व पावसरा गांव के किसानों का अपहरण कर लिया था। मनौली-पावसरा गांव के किसानों पर जानलेवा हमला भी किया गया था। जिसमें मनौली के पूर्व सरपंच ब्रिजमोहन समेत 6 किसान गंभीर रूप से घायल हुए थे। कुंडली थाना के एसआई देवी सिंह ने इस मामले में रंगराज पुत्र पीरू, आवेश पुत्र सोमपाल, आदेश पुत्र सोमपाल व मींटू पुत्र सुलेख निवासी टोकी मनौली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाठियां व डंडे भी बरामद किए है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मनौली- पावसरा व यूपी के काठा- टौकी गांव के किसानों के बीच नौ एकड़ जमीन के कब्जे को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें यूपी के काठा व टौकी गांव के लोगों पर लाठी, डंडे व फरसे से हमला करने का आराेप लगा था। इसमें पावसरा गांव के किसान भागीरथ चौहान, सुरेंद्र, मनौली गांव के पूर्व सरपंच ब्रिजमोहन चौहान, सुधीर, अशोक व चरण सिंह को गंभीर चोट आई थी। पावसरा गांव के किसान भागीरथ चौहान के बयान पर कुंडली थाना पुलिस ने रंगराज, विजय, मातू, धर्मपाल, चपोती, अावेश, मिंटू व 25-30 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने टौकी गांव के सचिन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

खबरें और भी हैं...