जीटी रोड मुरथल स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन से पिस्तौल के बल पर 50 हजार रुपए लूटने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।
सोनीपत के सेक्टर 15 निवासी मुकेश जैन ने बताया कि उसका जीटी रोड मुरथल पर पेट्रोल पंप है। 15 अप्रैल को स्वीफ्ट में सवार चार-पांच युवक पंप पर आए। दो युवक कार से नीचे उतरे। उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था। उन्होंने पिस्तौल के बल पर सेल्समैन से 50 हजार रुपए लूट लिए थे। उन्होंने गोली भी चलाई। जांच अधिकारी एसआई प्रेम ने बताया कि पुलिस टीम सफियाबाद मोड़ पर गश्त थी। पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने पेट्रोप पंप लूटकांड की वारदात का खुलासा किया। आरोपियों की पहचान पवित्र निवासी राजपुर,अभिषेक निवासी किशनपुर यूपी, विनित निवासी मधेपुरा उत्तरप्रदेश व संजीव निवासी अररिया के रूप में हुई।
आरोपियों को अदालत में पेशकर जेल भेजा