पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Panipat
  • बख्तावरपुर गांव में बुजुर्ग की सिर फोड़कर हत्या

बख्तावरपुर गांव में बुजुर्ग की सिर फोड़कर हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बख्तावरपुर गांव में एक बुजुर्ग का सिर फोड़कर हत्या कर दी गई। मृतक अपने घर में अकेला रहता था। उसकी प|ी व बेटा दिल्ली के अलीपुर थाना के मोहम्मदपुर गांव में रहते है। मुरथल थाना पुलिस ने बेटे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बख्तावरपुर गांव निवासी दीपक ने आरोप लगाया कि उसका पिता रोहताश उम्र 63 घर पर अकेला रहता था। वह अपनी मां बिमला देवी के साथ मामा के घर मोहम्मदपुर में रहता है। उन्हें सूचना मिली कि पिता रोहताश की हत्या कर दी गई है। जब वे गांव में पहुंचे तो उसके पिता का खून से लथपथ हालत में शव पड़ोसी जोगेंद्र के मकान की छत पर पड़ा हुआ था। सिर पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था। हत्या की खबर मिलते ही मुरथल थाना पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सोनीपत के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

खबरें और भी हैं...