रायडीह | राजीव गांधी सेवा केंद्र सभागार में शनिवार को जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी समीर कच्छप ने पीडीएस दुकानदारों की बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत राशन कार्डधारियों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन देने के लक्ष्य पर विमर्श किया गया। पीडीएस दुकानदारों को लाभुकों की सूची सेक डाटा उपलब्ध कराई गई। सभी को निर्देश देते हुए सेक डाटा सूची के अनुसार जरूरतमंद लाभुकों का आवश्यक कागजात अविलंब प्रखंड के रसोई गैस वितरक को जमा करने और लाभुक को रसोई गैस कनेक्शन वितरण कराने को कहा गया। पीडीएस दुकानदारों ने कहा कि डोर टू डोर खाद्यान ट्रांसपोर्ट द्वारा नहीं पहुंचाया जा रहा है। इससे परेशानी हो रही है। केरोसिन का मूल्य बढ़ने पर लाभुक केरोसिन लेने मे असमर्थ हो रहे हैं। इस मौके पर सीओ कमलेश उरांव, एजीएम प्रभारी प्रेमकांत सिंह, सीता गैस ग्रामीण वितरक के अविनाश कुमार, डीलर बसंत साहू, सामू मियां, तनबीर नाज, रामजतन साहू, जगदीश सिंह, असगर अली, राजेंद्र साहू, होसियाना तिर्की, कमला देवी व रुकमणी देवी आदि मौजुद थे।