रायडीह थाना क्षेत्र के केमटे जामखोर निवासी मनरेगा मेठ शीला देवी का अपहरण कर हत्या के मामले में गांव के ही जगरनाथ गोप उर्फ भखरू गोप को पुलिस ने शुक्रवार को माझाटोली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने जगरनाथ गोप की निशानदेही पर मुन्नु सिंह की बाइक जगरनाथ सिंह की बारी से बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार केमटे जामखोर निवासी मुन्नु सिंह और उसकी प|ी शीला देवी को गांव के ही जगरनाथ गोप उर्फ भखरू गोप अपहरण कर बरटोंगरी जंगल ले गया था और 16 अप्रैल को शीला देवी की रात हत्या कर दी थी। शीला देवी की हत्या का आरोपी जगरनाथ गोप ने बताया कि मुन्नु सिंह और उसके घर के पास जमीन में मनरेगा योजना से आम बागवानी को लेकर जमीन विवाद हुआ था। शीला देवी मनरेगा मेठ में ज्यादा काम कर रही थी और जगरनाथ गोप की भाभी सुलोचना देवी को कम काम मिल रहा था। महिला मंडल चुनाव में भी सुलोचना देवी को शीला देवी ने हराया था। उसी खुनस का बदला हत्या कर लिया।