खाना बनाते समय आग से 90 प्रतिशत झुलसी केएमटी की छात्रा 108 पर कॉल करने पर नहीं पहुंची एंबुलेंस
108 के नहीं आने पर निजी वाहन से अस्पताल जाते परिजन।
केएमटी कॉलेज में फायनल ईयर की स्टूडेंट है युवती
परिजन ने बताया युवती सचिता निषाद के एमटी कॉलेज में एमए फायनल ईयर की स्टूडेंट है। परिवार में विवाह होने से शुक्रवार को वह कॉलेज नहीं आई थी। परिवार के सभी सदस्य शादी घर में खाना खा चुके थे। खाना खाने के बाद मेहमान आ गए इसलिए वह उनके लिए खाना बना रही थी।