परशुराम जयंती पर सामूहिक उपनयन संस्कार आज, निकालेंगे शोभायात्रा
परशुराम जयंती पर सामूहिक उपनयन संस्कार आज, निकालेंगे शोभायात्रा
रायगढ़ | घरघोड़ा में उत्कल ब्राह्मण समाज द्वारा 18 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती पर सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नवबटुकों को सावित्री प्रदान किया जाएगा। शाम 4 बजे भगवान परशुराम की शोभायात्रा बाजे-गाजे के साथ निकाली जाएगी।