सूने घर से चोरों ने Rs.35 हजार नकद सहित चुरा लिए गहने
सावित्री नगर जूटमिल में किराए के मकान पर रहने वाली सुष्मिता मजूमदार 30 वर्ष व उसकी सहेली अन्नू एसके शहीद चौक के पार्लर दुकान में काम करती है ।
13 अप्रैल को सुष्मिता मजूमदार और उसकी सहेली अन्नु पार्लर काम करने आयी थी। रात्रि करीब 10 बजे अपने रूम गई। रूम जाकर देखे तो सुष्मिता मजूमदार के पर्स से नकदी रकम 35 हजार रुपए, सोने के गहने, और अन्नू के बैग से 15 हजार रुपए नहीं था। दोनों की गैरमौजूदगी में कोई अज्ञात चोर घर में घुसकर नकद रुपयों और गहनों को ले भागा था। सुष्मिता मजूमदार के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया गया है।