पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • ट्रांसफर पर जा रहे अफसर के विदाई पार्टी में चखना पर हुआ विवाद शराब के लिए आरपीएफ जवान ने रेलवे कैंटीन संचालक को पीटा

ट्रांसफर पर जा रहे अफसर के विदाई पार्टी में चखना पर हुआ विवाद शराब के लिए आरपीएफ जवान ने रेलवे कैंटीन संचालक को पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार की शाम आरपीएफ ने अपने ट्रांसफर पर जा रहे जवानों को विदाई देने होटल साईं श्रद्धा में पार्टी आयोजित की। आरपीएफ के बिलासपुर से अफसर भी आए हुए थे। पार्टी के दौरान शराब के लिए कैंटीन संचालक से चखना मंगाया था। संचालक जब वहां पहुंचा तो आरपीएफ के जवान ने उसे पीट दिया। घटना के बाद पीड़ित कैंटीन संचालक कोतवाली थाने भी पहुंचा था, जहां उसकी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला रेलवे स्टेशन का है।

कैंटीन के संचालक सूर्यभान सिंह से चखने के लिए मछली मंगाई गई। होटल में बिलासपुर से आए आरपीएफ के जवान और सूर्यभान के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। मारपीट के बाद जब कैंटीन संचालक जीआरपी पहुंचा तो वहां उसे कोतवाली थाने जाकर मामला दर्ज कराने की सलाह दी गई। कोतवाली थाने में देर रात कैंटीन संचालक की रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले में कोतवाली पुलिस ने मारपीट का अपराध दर्ज किया है। यह पहली बार नहीं है जब आरपीएफ द्वारा कैंटीन संचालक की धुनाई की गई है। इससे पहले भी जब भी आरपीएफ ने विदाई पार्टी रखी है। कैंटीन संचालक की धुनाई भी हुई है।

लगभग एक साल पहले हुई पार्टी में भी जब आरपीएफ के जवानों ने कैंटीन संचालक के स्टाफ को थाली नहीं होने पर जमकर पीटा था। इसके कुछ दिनों बाद मामला शांत हो गया। कैंटीन संचालक के स्टाफ ने बताया कि घटना के बाद आरपीएफ संचालक समझौते के लिए पहुंचे थे। गलती हो जाने और आपस में न उलझने की बात कहकर समझौते की बात कही। संचालक ने समझौता करने से मना कर दिया है।

गंभीर चोट नहीं है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी

मामले में देर रात ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। ज्यादा चोंट नहीं है। मामले में आगे जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। आर के मिश्रा, प्रभारी सिटी कोतवाली

खबरें और भी हैं...